CBSE 12th Result: री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल | DD News UP

CBSE 12th Result

Share This Article

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और प्रश्नों की री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जिन छात्रों को लगता है कि उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं, उनके लिए सीबीएसई का पोस्ट रिजल्ट सेवा पोर्टल आज रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाई गई थी समय सीमा, उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं छात्र

गौरतलब है कि छात्रों की सुविधा और कुछ तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड CBSE द्वारा आवेदन की समय सीमा को 7 जून की रात 11:59 तक के लिए बढ़ाया गया था। इस प्रक्रिया के तहत जो छात्र अपने प्राप्त अंकों की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं या अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई डिजिटल कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं। इस व्यवस्था से पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।

यह भी पढ़े: World Bicycle Day: ‘संडे ऑन साइकिल’ के 77वें संस्करण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और विक्रांत मैसी, दिया फिटनेस का संदेश | DD News UP

CBSE 12th Result: समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं 

CBSE बोर्ड ने इस संबंध में सख्त हिदायत जारी की है कि आज निर्धारित की गई समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ऑफलाइन माध्यम से आने वाले प्रार्थना पत्रों को भी CBSE द्वारा सीधे तौर पर खारिज कर दिया जाएगा। अतः कॉपियों की दोबारा जांच कराने के इच्छुक सभी छात्र बिना अंतिम समय की तकनीकी व्यस्तता का इंतजार किए, समय रहते अपने आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया को पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This