GIDA 37th Foundation Day: गोरखपुर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 37वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी 502 करोड़ रुपये की 104 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश को लेकर समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के नागरिकों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।
502 करोड़ की 104 परियोजनाओं से विकास को मिलेगी गति
गीडा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 502 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं को गीडा और आसपास के क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस निवेश प्रस्ताव के माध्यम से गोरखपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर नई संभावनाएं सामने आई हैं।
टेक्सटाइल और हैंडलूम उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने हैंडलूम और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किए। इसका उद्देश्य इन उद्योगों को प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गीडा के समग्र विकास के लिए एक ओर 502 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नए निवेश प्रस्तावों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
गोरखपुर और सहजनवा के नागरिकों को दी बधाई
गीडा के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर इन उपलब्धियों को एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और सहजनवा के नागरिकों को बधाई दीं। उनके अनुसार, ये पहलें इस क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति और विकास परियोजनाओं को तेज रफ्तार प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
यह भी पढ़ें: Meerut Fire News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू







