गाजियाबाद में छठ पूजा और दिवाली की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 22 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के आदेश

Share This Article

गाजियाबाद में छठ पूजा और दिवाली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र मंदड की अध्यक्षता में हिंदी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें एडीएम, एसडीएम, एडिशनल सीपी, नगर निगम, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा जिले का प्रमुख महापर्व है और इसे श्रद्धा, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाया जाना चाहिए।

डीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी घाटों की सफाई, जल की शुद्धता, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था 22 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए। सिंचाई विभाग को नदियों और तालाबों की सफाई कर साफ जल प्रवाह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नगर निगम को सड़कों की सफाई, सेंड बैग और लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, सुरक्षा गार्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, अस्थायी टॉयलेट, पीने के पानी और चेंजिंग रूम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग को अपने कार्य की जिम्मेदारी तय करनी होगी।

डीएम रविंद्र मंदड ने अधिकारियों से कहा कि यह पर्व जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी विभाग मिलकर इसे सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This