हापुड़ पुलिस की बड़ी सफलता 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हापुड़

Share This Article

हापुड़ से जहां थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जैद पुत्र एजाज, निवासी इस्लामाबाद, थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर में चोरी व गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब मेरठ रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और फरार बदमाश की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मंगलवार देर शाम गढ़-मेरठ मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कुछ पल के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश की टांग में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

हापुड़

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ दूसरा बदमाश

मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक फरार बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घायल बदमाश की पहचान, 20 हजार का था इनाम

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान जैद, निवासी गली नंबर चार, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। जैद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जैद लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थीं।

यह भी पढ़ें : Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले कपड़े? जानिए इस रंग का धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, खाली कारतूस और बाइक बरामद की है। बरामद हथियार और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़े गए बदमाश जैद पर हापुड़ और मेरठ जनपदों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Prayagraj: वायुसेना का माइक्रोलाइट विमान क्रैश, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This