Energy Boost Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में एनर्जी कम महसूस होना एक बेहद आम बात बन गई है। जब शरीर सुस्त होता है, तो रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम करने में भी आलस और थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि सुस्त शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए क्या खाएं या पिएं?
ज्यादातर लोग तुरंत ऊर्जा पाने के लिए चाय, कॉफी, मीठे या पैकेज्ड एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन ये ड्रिंक्स केवल कुछ देर के लिए एनर्जी देते हैं और लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय आप घर पर बने प्राकृतिक और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेंगे।
1. भिंडी शरबत से मिलेगी भरपूर एनर्जी
भिंडी पाउडर को पानी में मिलाकर एक बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक तैयार किया जा सकता है। भिंडी में प्रचुर मात्रा में घुलनशील (सोल्युबल) फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर हमारे द्वारा खाए गए भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण (Absorption) को धीमा करने में मदद करता है।
इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर एकदम से नहीं बढ़ता और ऊर्जा धीरे-धीरे मिलती रहती है। यह ड्रिंक ब्लड शुगर को मैनेज करने वाली डाइट का एक अच्छा हिस्सा बन सकता है। हालांकि, इसे ग्लूकोज पाउडर का सीधा विकल्प न मानकर एक स्वस्थ सप्लीमेंट के रूप में लेना चाहिए।
2. प्राकृतिक ऊर्जा से भरपूर जलाब ड्रिंक
अगर आप दिनभर ताजगी और तुरंत एनर्जी चाहते हैं, तो जलाब ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प है। इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को तैयार करने के लिए खजूर, काली किशमिश और ताजे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।
खजूर और काली किशमिश में प्राकृतिक शर्करा जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज मौजूद होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर, आयरन और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। वहीं, पुदीने की पत्तियां इस ड्रिंक को शानदार स्वाद और ताजगी देती हैं।
3. इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पतली छाछ
ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गाढ़ी या भारी लस्सी पीने की बजाय पतली छाछ पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसे बनाने के लिए छाछ में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाएं और स्वाद व न्यूट्रिशन बढ़ाने के लिए इसमें पुदीना, भुना हुआ जीरा और एक चुटकी काला नमक डाल सकते हैं। छाछ में पानी की मात्रा अधिक होती है और इसमें सोडियम व पोटेशियम जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में पानी की कमी दूर कर आपको तुरंत तरोताजा महसूस कराती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
READ MORE : UP के 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात, ₹40 हजार तक मानदेय और EPF-ESIC का लाभ







