Delhi Blast: धमाके से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, कार में मास्क पहना संदिग्ध मौजूद

दिल्ली धमाका, लाल किला विस्फोट, दिल्ली कार बम हमला, एनआईए जांच, NSG टीम, दिल्ली पुलिस, : Delhi blast, Lal Qila explosion, Delhi car bomb attack, NIA investigation, NSG team, Delhi police, CCTV footage, Delhi terror attack

Share This Article

दिल्ली की राजधानी सोमवार शाम अचानक हुए भीषण धमाके से दहल उठी, जिसमें लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक सफेद हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। धमाके में कम से कम दस लोगों की जान चली गई और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। धमाके से आसपास की कई गाड़ियां और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

घटना के ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सफेद कार धीरे-धीरे भीड़ भरे इलाके में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। फुटेज में कार में बैठे व्यक्ति का चेहरा काले मास्क से ढका हुआ है, जिसे पुलिस संदिग्ध आतंकी के रूप में पहचानने की कोशिश कर रही है।

कार

गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और कहा कि सभी एजेंसियां—एनआईए, एनएसजी, एफएसएल, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस—घटना की गहनता से जांच कर रही हैं और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं, ताकि हमलावर और उसकी पहचान का पता लगाया जा सके।

आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है, जिसमें छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और घटनास्थल के पास की इमारतें भी हिल गईं। अमेरिका ने भी जांच में मदद की पेशकश की है।

कार

गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद उन्होंने अस्पताल में ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कहा कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि धमाका शाम लगभग 6:52 बजे हुआ और पुलिस ने मौके पर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का पूरा सच सामने आएगा।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: 2900 किलो विस्फोटक बरामद और दो डॉक्टरों समेत सात गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This