Cyclone Murasu Alert: 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Murasu Alert

Share This Article

Cyclone Murasu Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब एक और तूफान ‘मुरासु‘ का खतरा मंडरा रहा है। मुरासु लगातार ताकतवर होता जा रहा है और इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आज 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच ओंगोल के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

तूफान का असर आंध्र प्रदेश के साथ ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। वहीं, बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो फिलहाल मुरासु का सीधा असर यूपी में होने का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाने और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। यानी यूपी में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

दक्षिण भारत के तटीय इलाकों पर ‘मुरासु’ तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,
सोमवार तड़के करीब ढाई बजे यह चक्रवात 13.6°N उत्तर अक्षांश और 82.5°E पूर्व देशांतर के आसपास केंद्रित था। भौगोलिक दृष्टि से यह स्थान चेन्नई से लगभग 260 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नेल्लोर से 290 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और मछलीपट्टनम से 320 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसके अलावा, यह कावली से 310 किमी, ओंगोल से 330 किमी और विशाखापत्तनम से 470 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। 2 नवंबर की देर रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की तड़के 4:00 बजे के बीच इसके एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में ओंगोल के निकट नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने की पूरी संभावना है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंकों तक पहुंच सकती है।

चक्रवात के प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में तेज बारिश होगी, जबकि तमिलनाडु में 1 और 2 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं 3 और 4 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी ओडिशा में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश व यनम तथा 3 नवंबर को तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Bharat RE Summit 2026: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जुटेंगे 130 से अधिक देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This