Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, पूर्वांचल से अवध तक आंधी-बारिश की आशंका

Share This Article

Cyclone Arnab : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अर्नब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश और 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

यूपी में मौसम का हाल

चक्रवात अर्नब के संभावित असर को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है। मौसम में इस बदलाव का असर खेती और सामान्य जनजीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इन इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज हवा और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। 29 अक्टूबर को चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के अलावा बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बारिश और आंधी के दौरान बरतें सावधानी

राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आंधी के दौरान पक्के भवनों में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें। बिजली चमकने पर खुले मैदान, खेत और जलाशयों के पास जाने से बचें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक मौसम बुलेटिन और ‘सचेत’ ऐप पर जारी चेतावनियां देख सकते हैं।

READ MORE : लखनऊ में रासायनिक रिसाव से मचा हड़कंप, अग्निशमन और SDRF ने संभाला मोर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This