CM Yogi : सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- साजिश के तहत छात्रों को भड़काया जा रहा

Share This Article

CM Yogi : गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले किसानों को भड़काता था और अब छात्रों को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। CM Yogi ने कहा कि देश में झूठा नैरेटिव फैलाने वालों को अब बेनकाब करना जरूरी है। CM Yogi ने कहा कि सपा-कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दे उठाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। उनके मुताबिक, छात्रों के नाम पर आंदोलन कराकर उनकी छवि खराब की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद सिर्फ माहौल बिगाड़ना और झूठ फैलाना है। अपने संबोधन में योगी बोले कि सपा-कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से छात्रों को आंदोलन में शामिल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में संसद घेराव जैसी घटनाओं के पीछे भी विपक्ष की रणनीति थी। उनका कहना था कि जनता को ऐसे प्रयासों से सतर्क रहना चाहिए।

बूथ कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

कार्यक्रम में मौजूद बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए सीएम ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव की असली लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेरा बूथ सबसे मजबूत” नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव भी जीतेगा।

विकास कार्य और सरकारी योजनाओं का जिक्र

CM Yogi ने डबल इंजन सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना, आवास और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का भी दावा किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत संगठन और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। गोरखपुर में अपने संबोधन के दौरान योगी बोले कि सपा-कांग्रेस देश में झूठा नैरेटिव फैलाकर छात्रों को बदनाम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने, विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनाव की तैयारी पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi का जलभराव पर निर्देश: महानगर में पानी भरने पर अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई, दिए बड़े आदेश
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This