चंदौली में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का हुआ शुभारंभ, 6 विदेशी टीम भी कर रही हैं भागीदारी

Share This Article

चंदौली: चंदौली के पं दीन दयाल नगर तहसील के कासिमपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया। शुभारंभ के समय वेद मंत्रों और शंखनाद से स्कूल परिसर गूंज उठा।

इसके बाद, प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने परेड करते हुए ध्वज को सलामी दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, वेलकम डांस, बनारसी डांस, थीम डांस और पिरामिड जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोग बच्चों के उत्साह और जोश के लिए जोरदार तालियां बजाते रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रंजन राय, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जनरल अमित पांडेय और इंडियन नेशनल हैंडबॉल टीम के कोच मोहम्मद तौहीर भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेल भावना और शालीनता का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के अंदर उत्साह, जोश और उमंग भरते हुए खेल और उसके महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के संरक्षक डॉ. विद्यभूषण सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय की भूमिका के बारे में बताया और कहा कि कुल 27 टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जिसमें ओमान, कतर और आबूधाबी सहित 6 विदेशी टीमें शामिल हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 280 प्रतिभागी और 70 कोच भाग ले रहे हैं। सीबीएसई द्वारा 20 निर्णायक भेजे गए हैं, जो प्रतियोगिता की निगरानी करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्घाटन के बाद खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले मैच में डीपीएस बेंगलुरु और जी के सेठी विद्यालय, चेन्नई के बीच अंडर-19 वर्ग में मुकाबला हुआ, जिसमें चेन्नई की टीम ने 10 गोल की बढ़त से जीत हासिल की। वहीं, अंडर-14 वर्ग में वंदना स्कूल, दिल्ली और इंडियन स्कूल, ओमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने 9 गोल से जीत दर्ज की। एक अन्य अंडर-14 मैच में ओम साधना विद्यालय, मदुरई और आबूधाबी इंडियन स्कूल के बीच मैच हुआ, जिसमें मदुरई की टीम ने 5 गोल से जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस प्रकार, सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 ने चंदौली में खेल और सांस्कृतिक उत्सव का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट: मनोज त्रिपाठी, चंदौली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This