Ayodhya Ram Mandir में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की भर्ती: 20 साल के अनुभव वाले अधिकारियों से ट्रस्ट ने मांगे आवेदन
Ayodhya Ram Mandir Ceo Vacancy: Ayodhya में भव्य राम मंदिर के निर्माण और वहां की व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।



