
CM Yogi: सीएम योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण के दूसरे चरण का आगाज, 50 हजार से अधिक छात्रों को बांटे टैबलेट
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से प्रदेश भर में 25 लाख टैबलेट बांटने के दूसरे चरण की शुरुआत की।






