Chhath Mahaparv 2026: आज मनाया जा रहा है खरना, जानें 36 घंटे के निर्जला व्रत की खास बातें

Chhath Mahaparv 2026

Share This Article

Chhath Mahaparv 2026: लोक आस्था का चार दिवसीय पर्व पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुका है। शुक्रवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ इस महापर्व की शुरुआत हुई और आज शनिवार को इसका दूसरा सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी ‘खरना’ मनाया जा रहा है। बिहार, पूर्वांचल और देश के कई हिस्सों में घरों से लेकर घाटों तक भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

खरना की पूजा और प्रसाद का महत्व

छठ महापर्व के दूसरे दिन व्रती सुबह से ही पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को स्नान करने के बाद पूरी शुद्धता के साथ मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया जाता है। खरना के प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़ की खीर और रोटी बनाई जाती है। विधि-विधान से पूजा करने के बाद सबसे पहले छठी मैया को भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रती खुद प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर इसे परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों में बांटा जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता है, जो डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक चलता है।

Chhath Mahaparv 2026, खरना

नहाय-खाय से शुरू हुआ पवित्रता का दौर

इससे पहले शुक्रवार को पहले दिन श्रद्धालुओं ने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर खुद को इस कठिन साधना के लिए तैयार किया। इस पूजा में साफ-सफाई और शुद्धता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। पहले दिन पारंपरिक भोजन के रूप में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई गई। छठ महापर्व की खासियत यह है कि यह पूरे परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है। घरों में पारंपरिक छठ गीत गूंजने लगे हैं और बाजारों में भी बांस के सूप, टोकरियां और फलों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़ें: Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti: PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, जानें राजनाथ सिंह और पवन कल्याण ने बच्चों के लिए क्या कहा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This