Azamgarh: ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला | बोले- तुष्टिकरण और अराजकता की राजनीति करती है सपा

Azamgarh

Share This Article

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) शुक्रवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है और उसका इतिहास गुंडागर्दी, फसाद व अराजकता का रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी विकास के मामले में आगे है और सरकार बिना भेदभाव सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

सपा के नए नीले ड्रेस कोड पर उन्होंने तंज कसते हुए इसे पार्टी का बहुरूपियापन बताया। बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि सीएम योगी खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। H1N1 को लेकर उन्होंने मास्क लगाने और लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Chitrakoot Bhadai Amavasya : चित्रकूट में भदई अमावस्या पर आस्था का सैलाब | Mandakini River Holy Dip

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This