Varanasi EVM Workshop: आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए वाराणसी में शुक्रवार को ईवीएम (EVM) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारत निर्वाचन के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) भी शामिल रहे। इस कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजर शामिल हुए।
कार्यशाला में अधिकारियों को EVM की जांच से लेकर मॉक पोल और एफएलसी की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में अधिकारियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ मशीनों पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी कराई गई। अधिकारियों ने स्वयं ईवीएम को कनेक्ट करने, मॉक पोल कराने और मशीन के परिणाम की जांच करने की प्रक्रिया को समझा।
यह भी पढ़ें: Azamgarh: ब्रजेश पाठक का सपा पर बड़ा हमला | बोले- तुष्टिकरण और अराजकता की राजनीति करती है सपा







