Chitrakoot Bhadai Amavasya : चित्रकूट में भदई अमावस्या पर आस्था का सैलाब | Mandakini River Holy Dip

Chitrakoot Bhadai Amavasya

Share This Article

Chitrakoot Bhadai Amavasya: चित्रकूट में भदई अमावस्या के अवसर पर मंदाकिनी नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और कामतानाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कामदगिरि की परिक्रमा की।

प्रशासन ने करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 7 जोन और 22 सेक्टरों में बांटकर करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 20 से अधिक रैन बसेरे बनाए गए हैं। स्वागत द्वार, आकर्षक लाइटिंग और सजावट श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रही है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 18th BRICS Summit: PM Modi की Putin से मुलाकात, व्यापार, रक्षा और शांति पर हुई चर्चा, दिया ‘तिरुक्कुरल’ का उपहार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This