BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन करेंगे आज नामांकन, कब होगा औपचारिक ऐलान ?

BJP

Share This Article

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। BJP पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे, आधिकारिक घोषणा 20 जनवरी 2026 को की जाएगी।

बीजेपी (BJP) मुख्यालय में आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नितिन नबीन अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहेंगे। यह नामांकन पार्टी में व्यापक समर्थन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देगा।

BJP

सभी राज्यों से मांगे गए प्रस्ताव

नितिन नबीन के नामांकन को खास बनाने के लिए BJP ने सभी राज्यों से एक-एक प्रस्ताव मंगाया है। पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कम से कम पांच राज्यों से प्रस्ताव आवश्यक होते हैं, जिनमें प्रत्येक सेट में 20 प्रस्तावक शामिल होते हैं। हालांकि, इस बार पार्टी नेतृत्व ने सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाकर यह स्पष्ट संकेत देने की रणनीति अपनाई है कि नए अध्यक्ष को पूरे देशभर का समर्थन प्राप्त है।

इसके तहत सभी राज्यों को प्रस्तावकों के लिए अलग-अलग फॉर्म भेजे गए थे। प्रत्येक फॉर्म में 20 प्रस्तावकों के नाम, उनके हस्ताक्षर और अन्य औपचारिक जानकारियां शामिल की गईं। सभी राज्यों से भरे हुए फॉर्म 18 जनवरी तक पार्टी मुख्यालय, दिल्ली भेज दिए गए, ताकि नामांकन से पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें।

दिल्ली बुलाए गए सभी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष

नितिन नबीन के नामांकन के अवसर पर BJP ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों को दिल्ली बुलाया है। सभी नेताओं को आज दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यह संदेश भी जाएगा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और जमीनी संगठन पूरी तरह एकजुट है।

20 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। चूंकि किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में आने की संभावना नहीं है, इसलिए 20 जनवरी को नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत सभी वरिष्ठ नेता, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम BJP मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की भी संभावना है।

यह भी पढे़ – लखनऊ में राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां सम्मेलन: 19 से 21 जनवरी तक लोकतांत्रिक विमर्श का महाकुंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This