पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Share This Article

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा है, जिसे आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान नितिन नबीन पार्टी की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेंगे।

कमल मेला का करेंगे उद्घाटन 

मंगलवार शाम नितिन नबीन दुर्गापुर के अंडाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे दुर्गापुर के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित भव्य “कमल मेला” का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

नितिन नबीन

 

कल सुबह भीरिंगी काली मंदिर  में करेंगे पूजा

बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह ऐतिहासिक भीरिंगी काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे दुर्गापुर के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित बर्धमान डिवीजन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी होंगे शामिल 

इसी दिन नितिन नबीन आसनसोल जिले के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यहां वे जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा, वे दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राजनीतिक रोडमैप, चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर गहन चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने 2026 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी ने राज्य को विभिन्न जोन में बांटते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा सहित कई राज्यों से वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। ये नेता पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य की सभी 294 सीटों पर विधानसभा इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह कदम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारी को धार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़े- बजट सत्र 2026: सर्वदलीय बैठक से लेकर बजट पेश होने तक, जानिए पूरी जानकारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This