BCCI Selection Committee: मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने इस एक खाली पद के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन मांगे है। अगरकर के हटने के बाद भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए चयन टीम की अध्यक्षता करेंगे।
अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम के नाम कई उपलब्धियां
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने 2023 में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसके बाद कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने एक्सटेंड करने की मांग नहीं रखी, जिस कारण बीसीसीआई (BCCI) ने खाली पद के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन मांगे है। हालांकि अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का मुकाबला जीता, वहीं साल 2024 में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती। खासतौर पर टीम इंडिया ने साल 2026 में अपना टी20 खिताब भी डिफेंड किया।
आवेदन के लिए पात्रता
बीसीसीआई (BCCI) के मुताबिक, आवेदक ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हो, जिसके अलावा आवेदनकर्ता के पास कम से कम 10 वनडे और 20 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। जिसके साथ ही उम्मीदवार को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए कम से कम 5 साल हो चुके हों।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में जड़ा पहला शतक




