बरेली पुलिस की बड़ी सफलता: 4.18 किलो मार्फिन के साथ अपराधी गिरफ्तार, कीमत 4.15 करोड़ रुपये

Share This Article

बरेली। नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बरेली पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना बारादरी पुलिस ने डोहरा रोड पर एक डीसीएम गाड़ी की तलाशी के दौरान 4 किलो 186 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी में छिपाकर रखी गई यह भारी मात्रा गुप्त केबिन के अंदर पाई गई थी। इस दौरान पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी सिराज अहमद (50 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी सुरेंद्र शर्मा मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सीओ पंकज श्रीवास्तव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मादक पदार्थ प्रदेश के बाहर सप्लाई किया जाना था।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मानुष पारिख ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे गिरोह के तार अन्य जिलों और राज्यों तक जुड़े होने की संभावना है। फिलहाल बरामद मार्फिन को सील कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट: नाजिया अंजुम, बरेली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This