Bank Holiday Alert : अगर आपका सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बैंक शाखा जाकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या कैश निकालने जैसा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस संभावित संकट को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए आधिकारिक सूचना और एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने और समय रहते अपने वित्तीय काम निपटाने की सलाह दी है।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक शाखाओं के बंद रहने या काम बाधित होने की मुख्य वजह साप्ताहिक छुट्टियों के साथ बैंक यूनियनों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल का जुड़ना है:
-
26 सितंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा।
-
27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक सार्वजनिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
-
28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 3 दिनों की यूएफबीयू देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
SBI ने अपनी सूचना में बताया है कि बैंक प्रबंधन हड़ताल के दौरान जरूरी सेवाएं चालू रखने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण शाखा स्तर पर कई प्रमुख काम अटक सकते हैं:
-
चेक क्लीयरेंस: बैंक शाखाएं बंद रहने या कम स्टाफ होने के कारण चेक क्लीयरेंस में देरी हो सकती है।
-
कैश जमा व निकासी: काउंटर से बड़ी नकदी जमा करने या निकालने में व्यवधान आ सकता है।
-
कागजी कार्य: पासबुक प्रिंटिंग, नया खाता खोलना, डीडी (Demand Draft) बनवाना जैसे काम रुक सकते हैं।
महीने का आखिरी सप्ताह होने के कारण वेतन, पेंशन और व्यावसायिक लेन-देन के लिहाज से यह समय काफी अहम होता है। ऐसे में एसबीआई ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे शाखा जाने के बजाय डिजिटल माध्यमों का सहारा लें।
read more : PAFI फोरम में बोले पीयूष गोयल, PPP के आधार पर $20 ट्रिलियन पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था
-
डिजिटल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए SBI YONO (योनो), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) का उपयोग करें।
-
नकद की जरूरत: कैश निकालने या जमा करने के लिए नजदीकी ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन (ADWM) का इस्तेमाल करें।
-
ग्राहक सेवा केंद्र: सामान्य लेन-देन और बुनियादी बैंकिंग सेवाओं के लिए अपने पास के CSP (ग्राहक सेवा केंद्र) पर जा सकते हैं।







