बलरामपुर में डेढ़ कुंतल मिलावटी खोया बरामद, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share This Article

त्योहारों के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए बलरामपुर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त खाद्य गिरिजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को वीर विनय चौराहे पर छापेमारी कर डेढ़ कुंतल मिलावटी कनपुरिया खोया बरामद किया। जांच में पता चला कि यह खोया कानपुर से बस द्वारा बलरामपुर भेजा जा रहा था, जिसे स्थानीय बाजारों में बेचने की तैयारी थी।

खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरा माल ज़ब्त कर लिया और खोये के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में खोये में मिलावट की आशंका पाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारी और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य गिरिजेश कुमार दुबे ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की कई टीमें लगातार बाजारों, मिठाई दुकानों और परिवहन माध्यमों की निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की मिलावट पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत प्रशासन या खाद्य विभाग को दें। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मिलावट करने वालों पर किसी भी सूरत में रहम नहीं किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This