Ayodhya Ram Mandir: नवनिर्वाचित CEO जल्द संभालेंगे पदभार, जानें आरती की नई व्यवस्थाएं

Ayodhya Ram Mandir

Share This Article

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित CEO (Jeetendra Mishra) पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। ट्रस्ट के महासचिव महंत गोविंद देव गिरि ने बताया कि शुक्रवार को नवनिर्वाचित सीईओ के साथ बैठक होगी।

इसके बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीईओ पहले सभी व्यवस्थाओं को समझेंगे और जल्द जिम्मेदारी संभालेंगे। राम मंदिर में आरती और पूजन की व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया जा रहा है।

कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शनिवार सुबह से नई आरती व्यवस्था लागू होगी। श्रृंगार आरती के दौरान रामलला के सामने पदगान होगा। महासचिव ने बताया कि सीईओ मंदिर की सभी व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: Mathura News : वृंदावन को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने किया ‘कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग’ का लोकार्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This