Amroha Flood: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते Amroha में गंगा नदी उफान पर है। खादर क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव पानी से घिरे हैं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ओसीता जगदेपुर में खेतों में चार फीट तक पानी भर गया है, जबकि चार गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न है।
हसनपुर क्षेत्र में गंगा के तेज कटान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। प्रशासन ने बताया कि ऊपरी डैम और फीका बैराज से करीब 2,288 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ के मुताबिक गंगा अभी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है।
प्रशासन जलस्तर पर नजर रख रहा है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: नवनिर्वाचित CEO जल्द संभालेंगे पदभार, जानें आरती की नई व्यवस्थाएं







