Ayodhya News : अयोध्या पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव, बाबा रामदेव के साथ किए रामलला के दर्शन

Share This Article

Ayodhya News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 21 नवंबर 2026 को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। दोनों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव ने मंदिर के गेट नंबर-11 से प्रवेश किया। दर्शन के बाद सीएम मोहन यादव ने अयोध्या पहुंचने को अपना सौभाग्य बताया और प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन किया।

रामलला के दर्शन कर सीएम ने जताई खुशी

रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और भव्य मंदिर के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि इस पावन धाम में पहुंचकर ऐसा महसूस हुआ कि पिछले जन्मों के पुण्य के कारण ही प्रभु के दर्शन प्राप्त होते हैं। सीएम ने कहा कि सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरणों में सादर प्रणाम करते हुए सभी के कल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं से मिले मुख्यमंत्री, किया स्वागत

राम मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अयोध्या पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के अवसर पर मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गोंडा में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में हुए शामिल

अयोध्या पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव गोंडा में आयोजित राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आज सोमनाथ धाम और अयोध्या धाम जगमगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान की इच्छा होगी तो गोपाल कृष्ण का धाम भी जगमगाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This