Ayodhya highway robbery news: अयोध्या हाईवे लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Ayodhya

Share This Article

Ayodhya: हाईवे लूट गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Ayodhya में हाईवे पर सक्रिय लूट गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 21 जनवरी को हुई वारदात के बाद से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। अब इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के बाकी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।  एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता में पूरी जानकारी साझा की। आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरा मामला।

Ayodhya

27 जनवरी की घटना

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि यह घटना Ayodhya के थाना कैंट क्षेत्र की है। एक व्यक्ति हाईवे से जा रहे थे कुछ लेने के लिए जब वे रुके, तब दूसरी गाड़ी से आने वाले कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बदमाशों ने हाईवे पर बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट भी की, उन्हें जबरन कार में बैठाकर नगदी और आभूषण लूट लिए गए। सूचना  प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया और विशेष टीम का गठन किया गया था।

विशेष टीम का गठन

एसएसपी के निर्देश पर Ayodhya पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से सुराग जुटाने शुरू किए।

जांच के दौरान पता चला कि गैंग में कुल सात सदस्य शामिल हैं। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी पहले से बस्ती जेल में बंद है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं।

Ayodhya

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये नगद, लूटे गए आभूषण, एक अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है।

Ayodhya पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Ayodhya

आगे की कार्रवाई

एसएसपी ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का पूरा खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि Ayodhya में हाईवे पर सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से Ayodhya में हाईवे सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। 21 जनवरी की घटना के बाद से चल रही जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। Ayodhya पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर गिरोह की कमर तोड़ने की कोशिश की है। हालांकि अभी चार आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाईवे पर सतर्क रहना और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें : Kedarnath Dham: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, यात्रा की तैयारियां तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This