Asian Para Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, Rinku ने जीता gold, Ajeet को silver

Asian Para Games 2026

Share This Article

Asian Para Games 2026: Japan के Nagoya में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने सोमवार को बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों की मेहनत देखकर हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। आइए जानते हैं कि किन-किन मुकाबलों में भारत ने अपनी धाक जमाई और पदक अपने नाम किए।

जैवलिन थ्रो में भारत को मिले 2 पदक

पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 (Javelin Throw F46) स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। रिंकू ने 65.11 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया और देश को गोल्ड मेडल (gold medal) दिलाया। वहीं उनके साथी खिलाड़ी अजीत सिंह (ajeet singh) ने 65.02 मीटर की दूरी तय कर सिल्वर मेडल जीता। इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) इंडोनेशिया के सकत्योनो आर. के खाते में गया, जिन्होंने 55.30 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंका।

जुडो फाइनल में कोकिला का सफर

जूडो के मैदान से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई, हालांकि फाइनल मैच में कोकिला को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें किर्गिस्तान की मजबूत एथलीट ऐबिके उलानबेक किजी के खिलाफ हार मिली। कोकिला अब 52 किग्रा वर्ग में हिस्सा ले रही हैं, जो लॉस एंजिलिस 2028 पैरालंपिक खेलों के नए नियमों के तहत तय किया गया है।

1500 मीटर दौड़ में सौम्या और राधा की जीत

मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई महिलाओं की 1500 मीटर टी12/टी13 दौड़ में भारत की सौम्या और राधा वेंकटेश ने कमाल कर दिया। सौम्या ने अपने गाइड भरत कुमार के साथ 5 मिनट 12.39 सेकंड में रेस पूरी करके गोल्ड मेडल जीता।

वहीं राधा वेंकटेश ने अपने गाइड गोविंद सोलंकी के साथ 5 मिनट 30.90 सेकंड में दौड़ खत्म की और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रजा पॉइंट्स प्रणाली के आधार पर भारत की दोनों एथलीटों ने जापान की माना सासाकी को पीछे छोड़ते हुए टॉप दो स्थानों पर कब्जा जमाया।

यह भी पढ़ें: IND W vs ZIM W 3rd T20I: रायपुर में भिड़ेंगे भारत और जिम्बाब्वे, क्लीन स्वीप पर होगी टीम इंडिया की नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted