NDRF President’s Colour: अमित शाह ने NDRF को ‘जीरो कैजुअल्टी’ का दिया मंत्र

NDRF

Share This Article

NDRF President’s Colour: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शनिवार को ‘नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स’ (NDRF) के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। एक भव्य समारोह के दौरान NDRF को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ (President’s Colour) सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर गृह मंत्री Amit Shah ने बल के पिछले दो दशकों के साहस, समर्पण और मानवीय कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में बल के निस्वार्थ योगदान का प्रतीक है।

‘प्रेसिडेंट्स कलर’ मिलना गर्व की बात

समारोह को संबोधित करते हुए Amit Shah ने कहा कि ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्राप्त करना किसी भी बल के लिए सर्वोच्च सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा, “आज NDRF को प्रेसिडेंट्स कलर से सम्मानित किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व और प्रतिष्ठा की बात है। यह सम्मान बल के सभी कर्मियों की सामूहिक सेवा, साहस, वीरता और समर्पण का प्रतिनिधित्व करता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीआरएफ ने पिछले 20 वर्षों में अपनी ड्यूटी के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसने इस सम्मान को पूरी तरह सार्थक कर दिया है।

यह भी पढ़े: ICC Rankings: टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, लेकिन पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

आपदा में उम्मीद की किरण है NDRF

गृह मंत्री Amit Shah ने NDRF के प्रति जनता के अटूट विश्वास का जिक्र करते हुए एक भावुक बात कही। उन्होंने कहा, “देश में कहीं भी आपदा आती है, जब NDRF के जवान अपनी वर्दी में वहां पहुंचते हैं, तो लोग राहत की सांस लेते हैं। उनके मन में यह विश्वास जाग जाता है कि अब वे सुरक्षित हैं। महज 20 वर्षों के छोटे से सफर में इस बल ने देश के 140 करोड़ लोगों का पूर्ण विश्वास और स्नेह अर्जित किया है।” उन्होंने आगे कहा कि NDRF न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान जानवरों की जान बचाने के लिए भी उतनी ही तत्परता से काम करती है।

‘जीरो कैजुअल्टी’ का लक्ष्य और भविष्य की तैयारी

Amit Shah ने आपदा प्रबंधन की दिशा में सरकार के विजन को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद से ही आपदा जोखिम को कम करने और रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने पर काफी काम हुआ है। गृह मंत्री Amit Shah ने कहा, “हमारा लक्ष्य अब ‘जीरो कैजुअल्टी’ यानी शून्य जनहानि तक पहुंचने का है। गृह मंत्रालय हीटवेव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रहा है। हम भविष्य में आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए और भी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे।”

क्या है ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान?

प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड, जिसे ‘निशान’ के नाम से भी जाना जाता है, किसी भी सैन्य या अर्धसैनिक बल को उनकी असाधारण सेवा, उपलब्धि और समर्पण के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद बल के अधिकारी अपनी वर्दी की बाईं आस्तीन पर इसका प्रतीक चिन्ह पहनते हैं। यह सम्मान राष्ट्र के प्रति बल की अटूट निष्ठा और वीरता का प्रमाण माना जाता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This