Aliganj building demolition: हादसे वाली बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू, भवन मालिक को 15 दिन में खुद अवैध निर्माण हटाने के दिए गए थे निर्देश

Aliganj building demolition

Share This Article

Aliganj building demolition: Lucknow के Aliganj में हुए दुखद हादसे के बाद अब उस अवैध इमारत पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 22 जून को सेक्टर-डी स्थित इस व्यावसायिक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें दम घुटने से 15 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की जांच में पता चला कि निर्माण मानकों के विपरीत था। इसके बाद एलडीए ने इमारत को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

नोटिस की मियाद पूरी होने से पहले कार्रवाई 

LDA ने 10 जुलाई को बिल्डिंग मालिक को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था और 15 दिनों के भीतर भवन गिराने का निर्देश दिया था। नोटिस की समय-सीमा खत्म होने से पहले ही एक्टिव हुआ मालिक और सोमवार से बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू हो गया।

सबसे ऊपरी मंजिल की छत से शुरू हुई तोड़फोड़

इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर मजदूर ड्रिल मशीनों से आरसीसी की छत में छेद करते हुए दिखाई दिए। हालांकि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने यह साफ नहीं किया कि यह काम मकान मालिक खुद करवा रहा है या एलडीए के निर्देश पर हो रहा है। फिर भी, सुरक्षा और मानकों की अनदेखी से बनी इस इमारत को हटाने की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur six lane flyover: 23 जुलाई को 2.6 किमी लंबे फ्लाईओवर का CM योगी करेंगे लोकार्पण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This