अमेठी में हॉफ नमो मैराथन: सांसद डॉ. संजय सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Share This Article

अमेठी में खेलो इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से हॉफ नमो मैराथन का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने स्टार्टअप गन फायर कर किया।

प्रतियोगिता में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की दूरी 21 किलोमीटर निर्धारित की गई थी।

प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 21 हजार रुपये प्रदान किए गए। महिला और पुरुष वर्ग में अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मैराथन को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा।

पूर्व मंत्री और भाजपा नेता की पत्नी अमिता सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों में बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर इंद्रजीत कनौजिया, जिन्होंने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, और फूलन पाल, जिन्होंने महिला वर्ग में पहला स्थान पाया, को विशेष सम्मान दिया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने अमेठी को खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है।

रिपोर्टर: अजुग पांडेय, अमेठी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This