बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Share This Article

बुलंदशहर।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन यमुनापुरम स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया और भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सबसे पहले फुटबॉल मैच से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई।

सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह चौथा सांसद खेल महोत्सव आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचल के युवा, जिनकी प्रतिभा गांव तक सीमित रह जाती थी, उन्हें अब बेहतर प्लेटफॉर्म मिले ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

इस महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है और इसका समापन 25 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा। महोत्सव में कबड्डी, कुश्ती, जूडो, कराटे, खो-खो, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और लांग जंप जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

स्थानीय ग्रामीण खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से जहां युवा पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित होगी, वहीं फिटनेस और अनुशासन के साथ देश का नाम भी रोशन होगा।

 

रिपोर्ट – संदीप तायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This