Lucknow Road Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, एक मासूम की मौत

Lucknow Road Accident

Share This Article

Lucknow Road Accident

इस हादसे में 6 वर्षीय दीक्षांत पटेल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद आरोपी अपनी मित्र को रास्ते में उतारकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।

Lucknow Road Accident

शुरुआत में चालक को नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन जांच में गौरव के बालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पहले कार बरामद की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी महिला मित्र को भी स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

घायलों में 12 वर्षीय अरमान, 42 वर्षीय अवध बिहारी, 35 वर्षीय साधना वर्मा और 60 वर्षीय मीना देवी शामिल हैं। इस हादसे से कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लखनऊ सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की खतरनाक रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में दिख रहा है कि तेज स्पीड से आ रही डिजायर कार पहले एक बाइक सवार को छूते हुए निकलती है, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद कार बेकाबू हालत में आगे बढ़ती है और रास्ते में मौजूद कई लोगों को टक्कर मारती हुई अन्य वाहनों से भी भिड़ जाती है। अंत में गाड़ियों से टकराने के बाद कार रुकती नजर आती है। वीडियो में रफ्तार का ऐसा कहर दिखता है, जिसने कुछ ही सेकंड में सड़क को हादसे के मैदान में बदल दिया। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।कार एक-एक कर कई गाड़ियों को टक्कर मारते चली गई। इसकी CCTV फुटेज सामने आई है।

Lucknow Road Accident

डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, कार जब्त कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। आरटीओ संजय तिवारी ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। लाइसेंस फरवरी 2024 में जारी हुआ था। पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह मानते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: Budaun में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, भात समारोह में जा रहे 3 बच्चों की मौत, 18 घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This