Barabanki: बाबरी मस्जिद का सपना देखने वालों को सीएम योगी की दो टूक

Barabanki

Share This Article

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में बेहद स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा कि कयामत की बात करने वालों को अब सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए। न तो कोई क़यामत आने वाली है और न ही बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर देश में रहना है तो कानून के दायरे में रहना सीखना होगा। कानून मानने वालों के लिए अवसर हैं, जबकि कानून तोड़ने वालों के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।

मंगलवार को बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत तक संभव नहीं है। रामलला के लिए मंदिर वहीं बनाया गया है और वही स्थायी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी पुनर्निर्माण के सपने देख रहे हैं, उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हालात बेहद खराब थे। हर चौथे दिन किसी न किसी शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ता था और पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक नहीं मनाए जा सकते थे। लेकिन अब प्रदेश में अराजकता समाप्त हो चुकी है और विकास की नई रफ्तार साफ दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टिकैतनगर के दुल्हदेपुर कुटी में आयोजित दशम श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। इस अवसर पर संत बलराम दास ने उन्हें मखाने और लावा की माला पहनाकर स्वागत किया।

Barabanki

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सनातन संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं। आज सनातन पर चारों ओर से हमले हो रहे हैं, ऐसे में समाज को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विकास विरोधी ताकतें साजिश रच रही हैं, क्योंकि उन्हें देश और प्रदेश की प्रगति रास नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अब पूरी तरह मजबूत है। 2017 से पहले जहां हर कुछ दिन में कर्फ्यू लगाना पड़ता था, वहीं अब त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं और प्रदेश में अराजकता का नामोनिशान नहीं है।

सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 16 लाख परिवारों को वार्षिक पेंशन दी जा रही है। 15 से 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है, जबकि पांच करोड़ 46 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को विकास प्राधिकरण देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में बाराबंकी और अयोध्या सहित विभिन्न जिलों के संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, श्रावस्ती और बहराइच से भी लोग कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन के दौरान 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद प्रदान किया।

यह भी पढ़ें: Carbon Credit Finance Scheme लागू करने वाला पहला राज्य बना यूपी, किसानों की आय और पर्यावरण दोनों को मिलेगा लाभ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This