Train Schedule Change : पूर्वा एक्सप्रेस और हमसफर के शुरुआती स्टेशन बदले, कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव

Share This Article

Train Schedule Change :  भारतीय रेलवे ने पूर्वा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों को बदला गया है, जबकि कई ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे ने 25 अक्टूबर 2026 को इन बदलावों की जानकारी साझा की है। नई व्यवस्था के तहत हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12381/12382 और 12303/12304 अब नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेंगी और यहीं यात्रा समाप्त करेंगी। वहीं, नई दिल्ली और प्रयागराज के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12275/12276 अब आनंद विहार स्टेशन से चलेगी और वहीं पहुंचेगी। स्टेशन में बदलाव के चलते इस ट्रेन के समय में भी संशोधन किया गया है।

इसके अलावा, आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस, ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल और मौजूदा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या NTES पोर्टल पर ट्रेन की स्थिति देख सकते हैं।

Read more : वाराणसी में 150 करोड़ रुपये के निवेश से बनी गारमेंट यूनिट, महिलाओं को भी मिलेंगे रोजगार के अवसर
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This