Ranveer Singh: धुरंधर 2 से पहले वॉइस नोट से धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

Ranveer Singh

Share This Article

अभिनेता Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है। इसी बीच अभिनेता को वॉट्सऐप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रणवीर सिंह से करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है।

Ranveer Singh

जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस के अनुसार, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को यह धमकी भरा वॉइस नोट मिला है। वॉइस मैसेज में अभिनेता से बड़ी रकम की मांग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और धमकी भेजने वाले की पहचान की जा रही है।

Ranveer Singh

रणवीर के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Ranveer Singh

रणवीर-दीपिका की सोसाइटी में चिंता का माहौल

एक ओर जहां रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं दूसरी ओर रणवीर और दीपिका पादुकोण जिस सोसाइटी में रहते हैं, वहां के निवासियों ने चिंता जाहिर की है। सोसाइटी में बड़ी संख्या में सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में सोसाइटी की ओर से पुलिस को एक पत्र भी लिखा गया है।

Ranveer Singh

रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि 31 जनवरी की देर रात मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय रोहित शेट्टी घर पर मौजूद थे, हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस इस मामले की भी गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: देर रात डायरेक्टर के घर के बाहर चलीं 4 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This