Noida Fire News : नोएडा के सेक्टर-126 में 6 दुकानों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Share This Article

Noida Fire News :  उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-126 में शनिवार को करीब छह दुकानों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुकानों के अंदर बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर मिलने के कारण राहत और बचाव कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नोएडा के ADCP अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर मिले हैं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ तलाशी और बचाव अभियान चलाया। टीम यह भी पता लगाने में जुटी रही कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति परिसर के अंदर फंसा तो नहीं है। आग लगने की वजह और दुकानों को हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में शारदा यूनिवर्सिटी के पीछे IGL की गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और IGL की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने गैस की सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की थी।

Read more : वाराणसी में 150 करोड़ रुपये के निवेश से बनी गारमेंट यूनिट, महिलाओं को भी मिलेंगे रोजगार के अवसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This