Mirzapur धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार, अभी तक 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Share This Article

Mirzapur। जिम में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के एक अहम सदस्य मौलवी खलीलुर्रहमान को देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा की पोखरी, भुदेव की गली से की गई। पुलिस के अनुसार, मौलवी जिम में आने वाली हिंदू लड़कियों और युवतियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराता था।

इस गिरोह का सरगना इमरान खान पहले से ही पुलिस कस्टडी रिमांड में है। पूछताछ के दौरान इमरान ने मौलवी खलीलुर्रहमान की भूमिका का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Mirzapur

वाराणसी में भी दर्ज है मुकदमा

एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मौलवी खलीलुर्रहमान के खिलाफ वाराणसी के लोहता थाने में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। वर्ष 2023 में उसने एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराया था।

जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस अब तक सरगना इमरान खान, हेड कांस्टेबल इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब और फरीद अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है। सरगना इमरान को
लुकआउट नोटिस के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया था।

Mirzapur

जादू-टोना और ताबीज के नाम पर करता था ब्रेनवॉश

पुलिस जांच में सामने आया है कि मौलवी खलीलुर्रहमान जादू-टोना, भूत-प्रेत दूर करने और ताबीज देने के नाम पर लोगों को प्रभावित करता था। खासकर महिलाओं और बच्चों को भ्रमित कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। वह घर-घर जाकर भी इस तरह की गतिविधियां करता था।

एआई से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

जिम संचालन और ट्रेनरों पर दो पीड़िताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें बुरका पहनाने और कलमा पढ़ाकर धर्मांतरण कराया गया। जांच में सामने आया कि मौलवी, जिम ट्रेनरों द्वारा लाई गई युवतियों का ब्रेनवॉश करता था। जो युवतियां बात नहीं मानती थीं, उनके एआई के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने 50 से अधिक लड़कियों और युवतियों के अश्लील वीडियो बनाए थे, जिनमें से 30 से ज्यादा का धर्मांतरण कराया गया। इस पूरे नेटवर्क में मौलवी की भूमिका बेहद अहम बताई जा रही है।

उर्दू से स्नातक, कई मस्जिदों में रहा सक्रिय

मौलवी खलीलुर्रहमान ने मदरसा न्यू सोफिया से प्रारंभिक शिक्षा ली थी और इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया से मौलवी की पढ़ाई की। उसने उर्दू से स्नातक की डिग्री हासिल की है। पहले वह कटरा क्षेत्र की एक मस्जिद में नमाज पढ़ाता था और पिछले छह वर्षों से चील्ह थाना क्षेत्र की हुसैनी मस्जिद में सक्रिय था।

जांच जारी, नेटवर्क के विस्तार की पड़ताल

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिम धर्मांतरण मामले में कितने लोगों का धर्म परिवर्तन और निकाह कराया गया। मौलवी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है और आरोपी को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जिसकी जड़ें कई जिलों तक फैली हो सकती हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मौलवी खलीलुर्रहमान का शहर के संपन्न परिवारों के घरों में नियमित आना-जाना था। आरोप है कि वह बड़े घरों की युवतियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त करता था। इस पूरे नेटवर्क में एक जिम ट्रेनर भी शामिल था और दोनों मिलकर सुनियोजित तरीके से यह गतिविधियां चला रहे थे। इसके लिए बाकायदा एक संगठित समूह बनाया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि हेड कांस्टेबल इरशाद खान ने एक हिंदू युवती से निकाह किया था, जिसे मौलवी खलीलुर्रहमान ने ही संपन्न कराया था।

यह भी पढ़ें: Unnao में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत | ट्रक चालक फरार | Road Accident

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This