Saharanpur: कैरटलेन डायमंड शोरूम चोरी का खुलासा, परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur

Share This Article

उत्तर प्रदेश के Saharanpur जनपद में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली रोड स्थित टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा कर दिया है। थाना सदर बाजार, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण तथा 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड स्थित कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी की घटना हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर की ओर से इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि चोर ने शोरूम की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Saharanpur

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमों का गठन किया था। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, सलमा, सीमा (निवासी सैतान चौक, कलियर रुड़की) और काली (निवासी बंजारों का मोहल्ला, भगवानपुर) को गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में आभूषण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, तीन चार्म्स, 90 अंगूठियां, 32 चेन, 11 चूड़ियां, 40 अन्य सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Saharanpur

पहले भी कर चुका है कई चोरी, 27 मुकदमे दर्ज

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने स्वीकार किया कि वह पेशेवर चोर है और पहले भी कई चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। उसने बताया कि उसने करीब एक महीने तक शोरूम की रेकी की थी और मौसम खराब होने का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया। पहचान छिपाने के लिए उसने वारदात के दौरान चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

इरशाद उर्फ काला ने यह भी बताया कि चोरी के आभूषणों को अन्य राज्यों में बेचने में उसके परिजन उसकी मदद करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इरशाद उर्फ काला और काली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 27 प्राथमिकी दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अन्य किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें: Manipur: करीब एक साल बाद हटा राष्ट्रपति शासन, आज शपथ लेंगे वाई. खेमचंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This