NDRF Foundation Day: PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, साहस और सेवा की सराहना की

NDRF

Share This Article

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF)  सोमवार को अपना 21वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल के सभी जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के जवान आपदा के समय सबसे आगे रहकर मानव जीवन की रक्षा करते हैं और संकट की घड़ी में आशा की किरण बनते हैं।

NDRF

पीएम मोदी ने NDRF के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को बताया अमूल्य

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए लिखा कि NDRF के पुरुष और महिलाएं कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी असाधारण प्रोफेशनलिज्म और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हैं। चाहे बाढ़ हो, भूकंप, चक्रवात, भूस्खलन या औद्योगिक दुर्घटना, NDRF की त्वरित प्रतिक्रिया और अनुशासित कार्यशैली ने देशवासियों का भरोसा मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीआरएफ के जवान न केवल लोगों की जान बचाते हैं, बल्कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाकर उनके मन में उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं। उनका कौशल, प्रशिक्षण और कर्तव्यनिष्ठा सेवा के सर्वोच्च मानकों का उदाहरण है, जो उन्हें अन्य आपदा प्रतिक्रिया बलों से अलग पहचान दिलाता है।

यह भी पढे़ – BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन करेंगे आज नामांकन, कब होगा औपचारिक ऐलान ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This