आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसे में ओट्स एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता है। ओट्स विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इसे ब्रेकफास्ट के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। साथ ही इसे बनाने में 10-15 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता, जो इसे एक क्विक और हेल्दी नाश्ता बनाता है। ओट्स न सिर्फ पेट भरने में मदद करता है, बल्कि पूरे दिन आपको एक्टिव बनाए रखता है। आइए जानते हैं ओट्स के कुछ शानदार फायदे:
1. ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स एक सेफ और हेल्दी नाश्ता माना जाता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे मोटापे और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होता है। ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन पेट में गाढ़ा जेल बनाता है, जिससे खाना धीरे-धीरे बाहर निकलता है और ब्लड में ग्लूकोज का अवशोषण नियंत्रित होता है।
2. वजन कम करने में मददगार
ओट्स वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। ओट्स वजन कम करने में मदद करता है और मोटापे के खतरे को भी कम करता है।
3. स्किन के लिए बेहतरीन
ओट्स आपकी त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यही कारण है कि ओट्स कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी पाया जाता है। ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देते हैं और एक्जिमा जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। ओट्स खाने से ही नहीं, बल्कि इसे त्वचा पर लगाने से भी इसके लाभ मिलते हैं।
4. कब्ज की समस्या से राहत
कब्ज एक सामान्य समस्या है जो हर उम्र के लोगों को कभी न कभी परेशान करती है। ओट्स में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से भी राहत मिलती है। स्टडीज में यह पाया गया है कि Ulcerative Colitis के मरीजों में भी ओट्स गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
5. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद
हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का एक प्रमुख कारण है, लेकिन ओट्स में पाया जाने वाला बीटा-ग्लूकॉन नामक फाइबर LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। ओट्स का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में चाइनीज मांझे से डॉक्टर समीर हाशमी की मौत, दर्दनाक हादसे ने परिवार को झकझोर दिया
