रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए, जिससे उनके उत्साह को और बढ़ावा मिला।
युवाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन में कहा कि हमारा युवा सहकारिता आंदोलन का भविष्य है और यह भविष्य के शिल्पी हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को प्रदेश के सामयिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम और मील का पत्थर बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता के माध्यम से समृद्धि और आत्मनिर्भरता का जो विजन दिया है, वह 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी है।

सहकारिता विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन
इस अवसर पर सीएम ने सहकारिता विभाग की उपलब्धियों एवं नवाचार पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही सहकारिता के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन ‘नए उत्तर प्रदेश’ की समृद्धि और सामूहिक विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के प्रति मेरी शुभकामनाएं!

इस एक्सपो का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र की नीतियों और योजनाओं को सामने लाना है, जिससे युवा पीढ़ी को इस क्षेत्र में नई दिशा और अवसर मिल सकें।
यह भी पढ़ें : PM Modi ने असम में 10,601 करोड़ रुपये के उर्वरक प्लांट की आधारशिला रखी, असम को विकास की नई दिशा
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने सहकार से समृद्धि, सहकार से आत्मनिर्भरता का विजन देश वासियों को दिया है।
आज लखनऊ में विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @sureshpprabhu जी के साथ युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम… pic.twitter.com/BJqGAMrZxX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 21, 2025
