रूसी राष्ट्रपति Putin का भारत दौरा खत्म, इन अहम समझौतों पर बनी सहमति

Share This Article

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर दिल्ली से रवाना हो गए, जहां विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की अध्यक्षता में हैदराबाद हाउस में हुई 23वीं India-Russia वार्षिक बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नई दिशा निर्धारित की गई।

इस बैठक के दौरान, रक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते खोजने के साथ-साथ आर्थिक और कृषि जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देने पर सहमति बनी।

India-Russia

अहम समझौते:

  • रूस की उद्योग जरूरतों के अनुसार भारत से प्रशिक्षित श्रमिकों की आपूर्ति की जाएगी।

  • दोनों देशों के बीच गैर-कानूनी श्रमिकों की आवाजाही को रोकने में सहयोग।

  • भारत और रूस के बीच खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता में सहयोग होगा, जिससे भारत का रूस को निर्यात बढ़ेगा।

  • भारतीय कंपनियों द्वारा रूस में उर्वरक संयंत्र लगाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  • रूस के पर्यटकों को भारत में 30 दिनों के लिए ई-वीजा दिया जाएगा।

  • रूस के नागरिकों को समूहों में पर्यटन वीजा प्रदान किया जाएगा।

  • वर्ष 2030 तक भारत-रूस के आर्थिक सहयोग के तहत विशेष प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया

भारत-रूस संबंधों की दिशा में बदलाव:

  • दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कारोबार को बढ़ाने के लिए 2030 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा।

  • एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) वार्ता तेज़ करने पर दिया ज़ोर।

  • आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टालरेंस नीति पर बल दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की लगातार उठाई जाने वाली आवाज को पुतिन का समर्थन मिला।

नवीनतम पहल:

  • भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This