Supreme Court on Deepam: धर्म, आस्था, सियासत और कानूनी टकराव से जुडी हुई खबर तमिलनाडु से है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को दीप जलाने (Deepam) के अपने पुराने आदेश का पालन न किए जाने पर तमिलनाडु की विजय सरकार को तगड़ी फटकार लगाते हुए सख्त रुख अपनाया। क्या है पूरी खबर, आईए जानते हैं…
Tamil Nadu सरकार और वहां के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) की सनातन परंपराओं और हिंदू समुदाय के प्रति घृणा के कारण उत्पन्न हुआ है। यह घृणा इतनी गहरी है कि संविधान के मूल्यों की रक्षा और संरक्षण की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री ने प्रथम दृष्टया जानबूझकर इसका उल्लंघन करने का निर्णय लिया है।
धर्म, आस्था, सियासत और कानूनी टकराव का केंद्र बन चुके मदुरै के दीपथून विवाद पर अब Supreme Court ने न सिर्फ अहम आदेश दिया है। बल्कि कोर्ट ने तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को दीप जलाने के अपने पुराने आदेश का पालन न किए जाने पर तमिलनाडु की विजय सरकार को तगड़ी फटकार लगाते हुए, मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को भी निलंबित कर दिया है और अधिकारियों को अवमानना नोटिस भी जारी किया है।
Deepam विवाद पर तमिलनाडु सरकार को ‘सुप्रीम’ फटकार! –
– कार्तिगई दीपम विवाद पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई
– कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि तमिलनाडु के अधिकारियों ने पिछले अंतरिम आदेश का खुला उल्लंघन किया
– अदालत ने कहा है कि उसके आदेशों को किसी भी स्तर पर कमजोर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी
– सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है
– जिसमें अधिकारियों के बीच हुए ईमेल, टेलीफोन कॉल और संदेशों का पूरा विवरण हो
– कोर्ट ने आदेश दिया कि 28 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाया जाएगा और सभी भक्त वहां दीप प्रज्वलित कर सकेंगे
– साथ ही तमिलनाडु पुलिस की नाकामी के बाद अदालत ने मंदिर की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी है
– साथ ही मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज को निलंबित कर प्रशासन की कमान दो पूर्व हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई है
– अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के साथ-साथ सिकंदर दरगाह की सुरक्षा भी अब सीआरपीएफ संभालेगी
दरअसल यहा पूरा मामला पहाड़ी पर दरगाह के करीब स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने से जुड़ा है। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर एक बार के लिए दीप जलाने की अनुमति दी थी और इसके लिए 24 नवंबर की तारीख तय की थी। हालांकि 24 नवंबर को तय जगह की बजाय उचैपिल्लैयार मंडपम पर दीपक जलाया गया। इसके बाद विवाद बढ़ा और याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। विवाद बढ़ने पर तमिलनाडु सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न होने पर माफी भी मांगी गई थी। आदेश की अवमानना के मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तमिलनाडु के अफसरों ने हमारा नहीं, अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना… साथ ही कोर्ट ने साफतौर पर ये भी कहा कि आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: UP IPS Transfer : UP में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बदले







