VD Savarkar पर टिप्पणी को लेकर Sonia Gandhi को कानूनी नोटिस, 15 दिन में स्पष्टीकरण और माफी की मांग

VD Savarkar, Sonia Gandhi

Share This Article

कांग्रेस सांसद Sonia Gandhi की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर छिड़ी बहस अब कानूनी मोड़ पर आ पहुंची है। हाल ही में सोनिया गांधी की किताब में वीडी सावरकर (VD Savarkar) पर टिप्पणियों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण और बिना शर्त माफी की मांग की गई है। यह नोटिस विनायक दामोदर सावरकर के वंशज सात्यकी सावरकर की ओर से अधिवक्ता संग्राम कोल्हटकर के माध्यम से भेजा गया है। 

किताब के दो पन्नों पर जताई गई आपत्ति   

नोटिस में किताब के पृष्ठ 201 और 443 पर लिखी गई बातों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। सात्यकी सावरकर और उनके वकील का कहना है कि इन हिस्सों में सावरकर के संघर्ष और उनके विचारों को अधूरे व गलत संदर्भ में रखा गया है, जिससे उनकी छवि और विरासत को नुकसान पहुंचता है। नोटिस में कहा गया है कि अंडमान की सेलुलर जेल और उस दौर की परिस्थितियों को देखे बिना की गई टिप्पणियां पाठकों के बीच गलत धारणा बना सकती हैं। साथ ही, सावरकर की विचारधारा को लेकर किए गए दावों के समर्थन में ठोस तथ्य या प्रमाण रखने की बात भी कही गई है। 

ऐतिहासिक संदर्भ और इंदिरा गांधी का जिक्र  

नोटिस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर का उदाहरण देते हुए यह भी पूछा गया है कि जब पहले सावरकर से जुड़े सम्मान और दस्तावेजों को लेकर अलग रुख रहा है, तो किताब में किए गए दावों का आधार क्या है। नोटिस के जरिए मांग की गई है कि यदि कोई गलत या भ्रामक बात लिखी गई है तो उसे सुधारा जाए, सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए और आगे के संस्करणों व डिजिटल रूप में जरूरी बदलाव किए जाएं।

15 दिन की मोहलत और आगे की राह  

सोनिया गांधी को नोटिस मिलने के बाद जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। तय समय में जवाब या मांगों पर अमल न होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई और अदालत का रुख करने की चेतावनी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों और किताब को लेकर चल रही चर्चाओं पर सबकी नजरें टिक गई हैं कि आगे क्या कदम उठाया जाता है।

यह भी पढ़ें: UP STF FSDA action Dubagga Lucknow: फिनायल और नमक से बन रहा था जहरीला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This