Moradabad News : मुरादाबाद में खाद्य विभाग की छापेमारी, प्रेस लिखी वैन से 350 किलो संदिग्ध पनीर बरामद

Share This Article

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी पनीर की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के पास छापेमारी कर करीब 350 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया है। खास बात यह है कि पनीर की सप्लाई प्रेस लिखी मारुति वैन से की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। विभाग की टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मंडी के गेट पर पकड़ी गई पनीर से भरी गाड़ी

मुरादाबाद के मुख्य बाजार अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के गेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर से लदी गाड़ी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर बाजार में खपाने की सूचना मिली थी। इसके बाद असिस्टेंट फूड कमिश्नर राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गाड़ी में करीब साढ़े तीन क्विंटल पनीर मिला। टीम ने मौके पर पनीर का सैंपल लिया और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

असिस्टेंट फूड कमिश्नर राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी नंबर की एक मारुति वैन में करीब साढ़े तीन क्विंटल पनीर लदा हुआ था। गाड़ी पर प्रेस लिखा हुआ था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि फिलहाल पनीर की जांच कराई जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इसकी सप्लाई कहां से हो रही थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यदि पनीर नकली या मिलावटी पाया जाता है तो उसे नष्ट कराया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी पकड़ा जा चुका है खराब पनीर

इससे पहले मई में गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 10 क्विंटल खराब पनीर पकड़ा था। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई थी। यह पनीर अमरोहा से दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस से सूचना मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। जांच के बाद करीब 10 ड्रमों में रखे पनीर को जेसीबी की मदद से नष्ट कराया गया था।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This