Kanpur News : कानपुर और लखनऊ में पुलिस की कार्रवाई, गोकशी और हत्या के मामलों में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ों में गोकशी और हत्या के मामलों में वांछित आरोपी घायल हो गए। कानपुर में गोकशी के मामले में फरार चल रहे एतिशाम के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि लखनऊ में दोस्त की हत्या के आरोपी उजैफा को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर गोकशी मामले में आरोपी एतिशाम घायल

कानपुर के फेथफुलगंज इलाके में 17-18 नवंबर की रात हुई गोकशी की घटना के मामले में पुलिस को आरोपी एतिशाम की तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में एतिशाम ने अपने भाई के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

पुलिस ने घायल आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब मामले में उसके भाई की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। दूसरी घटना लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र की है। यहां 31 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे आजाद नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास उजैफा ने अपने दोस्त रेहान के गले पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उजैफा मौके से फरार हो गया था। उसके भागने का वीडियो भी सामने आया था।

दुबग्गा में पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर की रात सूचना मिली कि उजैफा दुबग्गा इलाके में पानी की टंकी के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में उजैफा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस उससे हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।

READ MORE : PM Modi Lucknow Visit : कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी- देश के युवाओं की ताकत ही राष्ट्र का भविष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This