Lucknow News Today: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर, 21-22 नवंबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Lucknow News Today

Share This Article

Lucknow News Today: केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह शहर में आयोजित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से रक्षा मंत्री के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम साझा किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री 21 नवंबर को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन रविवार को वह बाबू बनारसी दास (BBD) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे।

21 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 नवंबर को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से शाम 4:10 बजे अपने 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:55 बजे वहां से निकलकर 5:10 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

रक्षा मंत्री यहां शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह शाम 6:55 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से अपने आवास के लिए रवाना होंगे और करीब 7:05 बजे वहां पहुंचेंगे और लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

22 नवंबर को बीबीडी (BBD) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 22 नवंबर, रविवार को रक्षा मंत्री का कार्यक्रम बीबीडी (BBD) विश्वविद्यालय में निर्धारित है। वह सुबह 11:15 बजे अपने 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित दीक्षांत समारोह में राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर 12:45 बजे विश्वविद्यालय से रवाना होकर वह दोपहर 1 बजे एक निजी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह एयरपोर्ट पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

देहरादून और हरिद्वार के कार्यक्रमों के बाद लखनऊ वापसी

देहरादून और हरिद्वार में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री रविवार शाम को दोबारा लखनऊ लौटेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शाम 7 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह लखनऊ में अपने 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, यूपी के 6 टॉपर्स को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This