Chamoli Earthquake : उत्तराखंड के चमोली में आधे घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, 4.1 रही सबसे ज्यादा तीव्रता

Share This Article

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसके बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर दूसरी बार धरती हिली। इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। लगातार दो बार भूकंप आने की जानकारी सामने आने के बाद लोगों के बीच हलचल बढ़ गई।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 18 नवंबर को चमोली जिले में आए दोनों भूकंप की गहराई अलग-अलग थी। पहला भूकंप सुबह 10:21 बजे आया। इसकी तीव्रता 4.1 थी और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दूसरा भूकंप सुबह 10:52 बजे आया। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई और इसका केंद्र धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। चमोली में आए भूकंप से पहले 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में भी लगातार चार बार धरती कांपी थी। करीब 12 घंटे के भीतर डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला भूकंप रात 2 बजकर 38 मिनट पर किश्तवाड़ में आया था, जिसकी तीव्रता 3.3 थी। इसके बाद सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर डोडा में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके महज 17 मिनट बाद सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर एक और झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 थी। वहीं, चौथा भूकंप दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

आखिर क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल है। दरअसल, धरती की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों से बनी है। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। कई बार ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं या एक प्लेट दूसरी के नीचे चली जाती है। इस दौरान धरती के अंदर ऊर्जा जमा होती रहती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं और जमीन पर झटके महसूस किए जाते हैं।

READ MORE : Jammu Kashmir News : कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों के साहस को किया सलाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This