Amroha में जनगणना-2027 (Census 2027) के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्व-गणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर होगी। नागरिक घर बैठे परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया में प्रत्येक सदस्य से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। फॉर्म जमा होने पर स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे जनगणना कर्मी के सत्यापन के समय दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन 14 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान भी चलाएगा।
यह भी पढ़ें: Maharajganj: सोनौली में विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 2 पैन कार्ड और आधार बरामद | Fake Documents







