Maharajganj: सोनौली में विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 2 पैन कार्ड और आधार बरामद | Fake Documents

Maharajganj

Share This Article

Maharajganj के भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर (Sonauli border) पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पहचान पत्रों के साथ एक इंडोनेशियाई महिला को गिरफ्तार किया है। महिला फर्जी दस्तावेजों के जरिए नेपाल जाने की फिराक में थी।

10 नवंबर को नियमित जांच के दौरान उसने ली किम लियन नाम से बना भारतीय वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जिस पर कोलकाता का पता दर्ज था। महिला की भाषा और हावभाव देखकर अधिकारियों को शक हुआ।

तलाशी में दो पैन कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी वोटर आईडी और उसका मूल इंडोनेशियाई पासपोर्ट बरामद हुआ। पासपोर्ट से उसकी असली पहचान रोहाना के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्माकुमारीज के नवनिर्मित ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का किया उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This